Tuesday, October 20th, 2026

पंजाब-हरियाणा में बैन हुई 'देओल' परिवार के फिल्मों की शूटिंग, किसानों ने सुनाया फैसला

 
चंडीगढ़

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, यूपी और अन्य राजों के किसान 73 दिन से दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन का पंजाब और हरियाणा में काफी बड़े पैमाने पर असर देखा जा रहा है। अब पंजाब के पटियाला में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने अभिनेता बॉबी देओल की फिल्म 'लव हॉस्टल' की शूटिंग रुकवा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय लोकेशन पर एक्टर्स मौजूद नहीं थे। लेकिन फिल्म के क्रू मेंबर्स अपने इक्विपमेंट सेट कर रहे थे। किसानों ने उन्हें काम करने से रोका और वहां से जाने के लिए कहा।
 
पंजाब के पटियाला के देवीगढ़ के गांव मिहोण में बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'लव हॉस्टल' की शूटिंग होने वाली थी। फिल्म के निर्देशक शंकर रमन ने शूटिंग के लिए पटियाला जिला प्रशासन से मंजूरी ले ली, थी। जब फिल्म की क्रू शूटिंग के लिए लोकेशन पर पहुंची तो इसका पता प्रदर्शनकारी किसानों को लग गया। संयुक्त किसान मोर्चे के नेता, कई किसान और निवासियों के साथ शूटिंग स्थल पर पहुंच गए और वहां पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय